हरिद्वार के होटल में विदेशी महिला की मौत से हड़कंप मचा

प्तऋषि इलाके के एक होटल में ठहरी एनआरआई महिला की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान 66 वर्षीय अन्ना चौहान निवासी इंग्लैंड के रूप में हुई। वह 17 सदस्यीय दल के साथ हरिद्वार आई थी।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह अचानक अन्ना चौहान की तबीयत बिगड़ गई। होटल स्टाफ ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके जरिए महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल स्टाफ और महिला के साथ आए दल के सदस्यों से भी पूछताछ की।बाद में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि, असल कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो सकेगी। बेटी लंदन में डॉक्टर, परिजनों को दी गई सूचना शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि मृतका अन्ना चौहान की बेटी अलीशा लंदन में डॉक्टर हैं। उनको इस घटनाक्रम की सूचना दे दी गई है। बताया गया कि अन्ना चौहान दो दिन पहले ही हरिद्वार पहुंची थीं।

The post हरिद्वार के होटल में विदेशी महिला की मौत से हड़कंप मचा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share