विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया

विद्युत विभाग की टीम ने गुरुवार तड़के बिजली चोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 घरों में बिजली चोरी पकड़ी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।टीम ने सभी अवैध कनेक्शनों की केबल जब्त कर ली।यह अभियान उपखंड अधिकारी जगजीतपुर रूपेश शर्मा की अगुवाई में अजीतपुर एवं इक्कड़ क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े छह बजे संचालित किया गया। अचानक की गई छापेमारी के दौरान कई घरों में सीधे लाइन से बिजली चोरी करते हुए कनेक्शन पाए गए।

उपखंड अधिकारी रूपेश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए सभी मामलों में नियमानुसार जुर्माना वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The post विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share