महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हरिद्वार में शिव भक्त कावड़ियों का ताता लगा

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हरिद्वार में शिव भक्त कावड़ियों का ताता लगा

हाशिवरात्रि पर्व को लेकर शहर का माहौल भक्तिमय होता जा रहा है।शुक्रवार को दिनभर डांक कांवड़ के साथ सैकड़ों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर शामली से होकर गुजरे, जिससे पूरा शहर शिवमय नजर आया। शुक्रवार को कांवड़ियों के जत्थे बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय लोगों द्वारा कांवड़ियों के स्वागत की व्यवस्था की गई। डांक कांवड़िए तेज गति से पैदल चलकर निर्धारित समय में अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं, ताकि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया जा सके।

शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। इधर, महाशिवरात्रि में दो दिन शेष रहने के कारण शहर के शिव मंदिरों में तैयारियां भी तेज हो गई हैं। मंदिरों में साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है तथा आकर्षक सजावट की जा रही है। रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से मंदिरों को सजाने का काम जारी है।

The post महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हरिद्वार में शिव भक्त कावड़ियों का ताता लगा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share