हरिद्वार के नवनियुक्त एसएसपी ने गंगा पूजन कर कार्यभार संभाला

हरिद्वार के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व हरकीपैड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने विधि विधान से मां गंगा की पूजा अर्चना कर जनपद में शांति एवं सुरक्षा के साथ बेहतर कानून व्यवस्था की कामना की।

बीते दिन शाम को उत्तराखंड शासन ने आठ जनपदों के पुलिस प्रमुखों में फेरबदल किया था, जिसके तहत उत्तराखंड एसटीएफ की कमान संभाल रहे एसएसपी नवनीत सिंह को हरिद्वार जिले के पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। हरकी पैड़ी पहुंचने पर एसएसपी नवनीत सिंह का गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम व महामंत्री तन्मय वशिष्ठ सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

The post हरिद्वार के नवनियुक्त एसएसपी ने गंगा पूजन कर कार्यभार संभाला appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share