आगामी कावड़ मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की

आगामी श्रावण कांवड़ मेला-2026 के सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला अति संवेदनशील धार्मिक आयोजन है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उत्तराखंड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक,जीआरपी और एसडीआरएफ के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

डीजीपी ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और रिजर्व फोर्स तैनात की जाए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एटीएस, बम निरोधक दस्ता (बीडीएस),एसटीएफ,अभिसूचना इकाइयों और रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को प्रमुख स्थानों पर सक्रिय रखा जाएगा। प्रमुख स्नान घाटों पर एसडीआरएफ और गोताखोरों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग, वैकल्पिक मार्गों, पार्किंग स्थलों और होल्डिंग एरिया के लिए विस्तृत यातायात योजना तैयार करने तथा उसका व्यापक प्रचार-प्रसार उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और अन्य सीमावर्ती राज्यों में करने के निर्देश दिए। भारी वाहनों के डायवर्जन, अस्थायी पुलिस चौकियों, मोबाइल पेट्रोलिंग तथा पैदल एवं डाक कांवड़ियों के लिए अलग मार्ग सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

डीजीपी ने निर्देश दिए कि प्रमुख धार्मिक स्थलों, घाटों और कांवड़ मार्गों पर ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाए। पार्किंग और सार्वजनिक स्थलों का फायर सेफ्टी ऑडिट पूरा कर पर्याप्त अग्निशमन संसाधन उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए गए।

The post आगामी कावड़ मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share