वन विकास निगम के खनन लाट की अवधि बढ़ाने को लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया

उत्तराखंड वन विकास निगम के खनन लॉट की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद को ज्ञापन सौंपा।ग्रामीणों ने जनहित के साथ ही वन विकास निगम और सरकार के राजस्व को देखते हुए खनन लॉट की अवधि बढ़ाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के गेंडीखाता, लालढांग, श्यामपुर और चिड़ियापुर में बड़ी संख्या में लोगों की आजीविका खनन कार्य से जुड़ी है। खनन कार्य बंद होने से श्रमिकों और इससे जुड़े अन्य लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन में बताया गया कि स्वीकृत खनन लॉट में निर्धारित अवधि के भीतर ही खनन कार्य किया जाता है।

कई लॉट की अवधि समाप्त हो चुकी है, जबकि कुछ की अवधि समाप्त होने वाली है। ऐसे में खनन कार्य प्रभावित हो रहा है और इससे जुड़े लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि खनन लॉट की अवधि बढ़ने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता रहेगा। साथ ही वन विकास निगम और सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

The post वन विकास निगम के खनन लाट की अवधि बढ़ाने को लेकर ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share