पौराणिक भीमगोडा कुंड का जीर्णोद्धार जल्द शुरू होगा

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के बीच पौराणिक भीमगोड़ा कुंड के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की कवायद तेज हो गई है। मेलाधिकारी सोनिका ने बुधवार को कुंड का निरीक्षण कर हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) को जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी सौंपी और जल्द काम शुरू कराने के निर्देश दिए।कुंड की सफाई, जलापूर्ति, सीढ़ियों और क्षतिग्रस्त पत्थरों की मरम्मत के साथ प्रवेश द्वार, प्रकाश व्यवस्था और आसपास के धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण की योजना तैयार की जाएगी।

मेलाधिकारी ने एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह को आवश्यक अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराने को कहा। उन्होंने कुंड की रेलिंग और अन्य संरचनाओं को व्यवस्थित करने के साथ परिसर में स्थित मंदिरों और धार्मिक संरचनाओं का भी सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। आसपास के भवनों के अग्रभाग को निर्धारित थीम के अनुरूप विकसित करने को कहा गया है। निरीक्षण के दौरान कुंड के प्रवेश द्वार के पास ऑटो और ई-रिक्शा की अनियोजित पार्किंग पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। इनके लिए वैकल्पिक स्थान पर पार्किंग व्यवस्था करने के साथ क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त रखने और बेतरतीब निर्माण पर नियंत्रण के निर्देश दिए गए। इसके बाद मेलाधिकारी ने रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में कुंभ-2027 के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने समतलीकरण का काम जल्द पूरा कराने के बाद सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय और अन्य जनसुविधाओं के कार्य प्राथमिकता से पूरे करने को कहा। उन्होंने कहा कि कुंभ शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।

The post पौराणिक भीमगोडा कुंड का जीर्णोद्धार जल्द शुरू होगा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share