प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुंभ मेला व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई

सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र हरिद्वार में कुंभ मेला की तैयारियों के तहत आयोजित छह दिवसीय सप्तम चरण के प्रशिक्षण में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेला व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

प्रशिक्षण में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ. नरेश चौधरी ने पुलिस प्रशिक्षु कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। डॉ. नरेश चौधरी ने अपने करीब चार दशकों के कुंभ, अर्द्धकुंभ, कांवड़ मेला और प्रमुख स्नान पर्वों के अनुभव पुलिसकर्मियों के साथ साझा किए। उन्होंने हरिद्वार कुंभ मेले के इतिहास, साधु-संतों और अखाड़ों की परंपराओं तथा प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और यात्रियों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर जोर दिया। पूर्व में आयोजित कुंभ और अर्द्धकुंभ मेलों के दौरान सामने आई प्रमुख घटनाओं का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि ऐसी घटनाओं के बाद जांच आयोगों की रिपोर्ट, प्रशासनिक अनुभवों और जनमानस से मिले सुझावों के आधार पर मेला व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किए गए हैं।

The post प्रशिक्षण केंद्र में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुंभ मेला व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share