आबकारी विभाग ने छापेमारी कर घर से अवैध शराब बरामद की

ज्वालापुर के कड़च्छ मोहल्ले में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान टीम ने 39 टेट्रा पैक देशी शराब, 30 बीयर केन और अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद किए।टीम ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी संतोष उर्फ बेबी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है। आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The post आबकारी विभाग ने छापेमारी कर घर से अवैध शराब बरामद की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share