22 सितंबर से जनपद में जन-जन की सरकार ,जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

उत्तराखंड शासन के निर्देशों के तहत जनपद हरिद्वार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम 22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 12 स्थानों पर बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ ही उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अभियान के सफल संचालन के लिए रोस्टर जारी करते हुए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिविरों में आने वाले लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और पात्र व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें मौके पर अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए।

जिला प्रशासन की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार शिविरों का आयोजन प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 22 सितंबर विकासखंड बहादराबादए 24 सितंबर विकासखंड भगवानपुर, 26 सितंबर नगर निगम हॉल, रुड़की, 29 सितंबर विकासखंड नारसन, 1 अक्टूबर विकासखंड लक्सर, 3 अक्टूबर विकासखंड खानपुर, 6 अक्टूबर नगर पालिका परिषद, शिवालिक नगर, 8 अक्टूबर नगर पंचायत इब्राहिमपुर, 9 अक्टूबर नगर पालिका परिषद, मंगलौर, 13 अक्टूबर नगर पंचायत पिरान कलियर, 15 अक्टूबर नगर पंचायत झबरेड़ा, 17 अक्टूबर अटल उत्कृष्ट कन्या इंटर कॉलेज, भगवानपुर में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

अभियान में राजस्व, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम, स्वास्थ्य, आयुष, शिक्षा, पेयजल, ऊर्जा, वन, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान और आपदा प्रबंधन सहित 22 विभागों की सहभागिता रहेगी। संबंधित विभाग शिविरों में स्टॉल लगाकर अपनी योजनाओं की जानकारी देंगे।

The post 22 सितंबर से जनपद में जन-जन की सरकार ,जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share