कांग्रेस ने आज का दिन काला दिवस के रूप में मनाया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कनखल के चौक बाजार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को काला दिवस मनाया गया। ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मत चोरी के आरोपों को लेकर विरोध जताया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संजय पालीवाल, प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा और पूर्व अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि मत चोरी के मुद्दे को लेकर जनता में आक्रोश है और मुख्य चुनाव आयुक्त की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

पूर्व राज्यमंत्री रकित वालिया और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि देश की जनता महंगाई से परेशान है और अब मत चोरी का मुद्दा भी सामने है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता किसी एक व्यक्ति की जागीर नहीं है। उन्होंने किच्छा नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के परिणामों का भी उल्लेख किया।

प्रदेश सचिव रविश भटीजा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी ने कहा कि युवा सड़कों पर संघर्ष कर रहा है और लोग चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जबरदस्ती थोपा गया जनादेश अब जनता स्वीकार नहीं करेगी।

The post कांग्रेस ने आज का दिन काला दिवस के रूप में मनाया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share