पितृ अमावस्या पर हरिद्वार में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई

पितृ अमावस्या पर हरिद्वार में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई

पितृ अमावस्या के अवसर पर शनिवार को बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। श्रद्धालुओं के वाहनों की संख्या बढ़ने से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।इसके चलते स्थानीय लोगों के साथ ही हरिद्वार आने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण शंकराचार्य चौक से लेकर ऋषिकुल पुल के निकट फ्लाईओवर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। जाम के चलते कुछ ही मिनटों में पूरा होने वाला सफर तय करने में वाहन चालकों को काफी समय लग गया।

सामान्य परिस्थितियों में करीब पांच मिनट में पूरा होने वाला यह सफर शनिवार को 40 मिनट तक में पूरा हुआ। पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान, पितरों के निमित्त पूजा-अर्चना और दान-पुण्य के लिए देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे। सुबह से ही प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने लगी थी। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के साथ हाईवे पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया। इसका असर यातायात की रफ्तार पर पड़ा और वाहन चालकों को जाम में फंसकर इंतजार करना पड़ा। धार्मिक पर्व पर श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव एक बार फिर देखने को मिला। जबकि यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आयी।

The post पितृ अमावस्या पर हरिद्वार में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share