शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर हरिद्वार के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी

शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही धर्मनगरी हरिद्वार के प्रमुख सिद्धपीठों और देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्राचीन मायादेवी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।स्थानीय भक्तों के साथ अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।नवरात्रि पर मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। देवी के जयकारों से धर्मनगरी का वातावरण भक्तिमय बना रहा।घरों और मंदिरों में घट स्थापना के साथ मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की गई।

मायादेवी मंदिर को माता सती के 52 शक्तिपीठों में शामिल माना जाता है। मान्यता है कि यहां माता सती की नाभि गिरी थी। मां मायादेवी को हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है। मंदिर का इतिहास 11वीं शताब्दी से जुड़ा बताया जाता है और इसका संचालन श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े द्वारा किया जाता है। प्राचीन काल में हरिद्वार को मायापुरी कहा जाता था। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित इस मंदिर में प्रतिदिन सुबह-शाम आरती होती है।

The post शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर हरिद्वार के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share