सक्षम द्वारा 40 दिवसीय नेत्र कुंभ आयोजित किया जाएगा

समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की जिला इकाई की बैठक में वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले अर्द्धकुंभ के दौरान 40 दिवसीय नेत्र कुंभ आयोजित करने की जानकारी दी गई।शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला कार्यालय में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं से आयोजन की तैयारियों और प्रांत प्रशिक्षण वर्ग में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि सक्षम के प्रांत अध्यक्ष ललित पंत ने कहा कि संगठन का उद्देश्य दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना विकसित करना है। उन्होंने बताया कि अर्द्धकुंभ के दौरान आयोजित होने वाला नेत्र कुंभ सेवा गतिविधियों का प्रमुख आयोजन होगा। इसमें नेत्र चिकित्सा से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना है।उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को देहरादून के झाझरा स्थित धीमहि प्रकल्प में एक दिवसीय प्रांत प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलाकांत पांडे, उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री देवेंद्र और प्रांत सहसंपर्क प्रमुख डॉ. अभय कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

The post सक्षम द्वारा 40 दिवसीय नेत्र कुंभ आयोजित किया जाएगा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share