जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की

भेल फाउंड्री गेट के पास लगे मेले से मुख्य मार्ग पर लग रहे जाम और अव्यवस्थाओं को लेकर राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने आपत्ति जताई है। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के जिला महामंत्री संजीव चौधरी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की है।उन्होंने कहा कि यह मार्ग भेल और सिडकुल के कर्मचारियों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। ऐसे व्यस्त मार्ग पर कई सप्ताह तक मेले का आयोजन होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मेले के कारण सड़क पर कई घंटे तक जाम लग रहा है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

The post जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share