पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ दो घायल

जिला हरिद्वार में मंगलवार की सुबह पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो गौ तस्कर गोली लगने से घायल हो गए, जबकि मौके से तीन लोग फरार होने में कामयाब रहे।सूचना पाकर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं। दोनों घायलों को पुलिस ने सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया है।

जनपद के बुग्गवाला थाना क्षेत्र में गौ तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में दो गौ तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बुग्गावाला के जंगल में गौ तस्कर बड़े पैमाने पर गौकशी कर रहे थे। पुलिस को बुग्गावाला थाना क्षेत्र के सावनसेर के जंगल में बड़े पैमाने पर गौकशी किए जाने की सूचना मिली और पुलिस ने काम्बिंग शुरू कर दी। पुलिस काम्बिंग कर रही थी की गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में दो गौ तस्करों को गोली लग गई। जबकि मौके से उनके अन्य तीन साथी फरार होने में कामयाब रहे। सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फरार हुए गौ तस्करों की तलाश की, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। पकड़े गए गौ तस्करों के नाम आस मोहम्मद निवासी चांदपुर और रिहान निवासी भगवानपुर हरिद्वार बताए हैं।

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share