29 नवंबर को हरिद्वार में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 21 परीक्षा केदो पर आयोजित की जाएगी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 रविवार, 29 नवंबर को हरिद्वार नगर क्षेत्र के 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक चलेगी।
नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की गई है।इसके तहत पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, सार्वजनिक सभा करने, जुलूस निकालने और धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि प्रदूषण भी प्रतिबंधित रहेगा। इस दायरे में लाठी, चाकू, तलवार, भाला, आग्नेयास्त्र और विस्फोटक पदार्थ ले जाने पर रोक रहेगी।
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन, पेजर और पाठ्य सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। शांति व्यवस्था में तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के अलावा अन्य व्यक्तियों का 200 मीटर की परिधि में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आदेशों का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
The post 29 नवंबर को हरिद्वार में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 21 परीक्षा केदो पर आयोजित की जाएगी appeared first on rajputkhabar.

