पूर्णिमा स्नान को लेकर शहर में आधी रात से ट्रैफिक प्लान लागू होगा

पूर्णिमा स्नान को लेकर शहर में आधी रात से ट्रैफिक प्लान लागू होगा

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। 24 नवंबर को होने वाले स्नान पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।स्नान के दिन शहर में वाहनों की आवाजाही के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। 23 नवंबर की रात 12 बजे से स्नान पर्व की समाप्ति तक हरिद्वार शहर में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यातायात का दबाव बढ़ने पर दिल्ली, मेरठ और पंजाब की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से निर्धारित रूट का पालन करने की अपील की है।

The post पूर्णिमा स्नान को लेकर शहर में आधी रात से ट्रैफिक प्लान लागू होगा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share