कोतवाली परिसर में मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कप मचा

आधी रात लक्सर कोतवाली परिसर में मगरमच्छ दिखाई देने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सतर्कता के साथ मगरमच्छ को काबू कर लिया।कोतवाली परिसर में मगरमच्छ की मौजूदगी से कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। टीम में गुरजंट सिंह, भोपाल सिंह समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद कोतवाली पुलिस ने राहत की सांस ली।

The post कोतवाली परिसर में मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कप मचा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share