सिडकुल प्रशासन अब आवासीय टाउनशिप विकसित करेगा

धर्मनगरी में औद्योगिक गतिविधियों के साथ बढ़ती आबादी और आवासीय जरूरतों को देखते हुए अब शहर के बाहरी क्षेत्र में एक बड़ी आवासीय टाउनशिप विकसित करने की तैयारी है।सिडकुल प्रशासन बांसोवाली में 89 एकड़ जमीन निजी विकासकर्ता को 90 साल की लीज पर देगा। यहां केवल आवासीय भूखंड ही नहीं, बल्कि बहुमंजिला आवासीय टावर, विला, सर्विस अपार्टमेंट और पेंटहाउस भी विकसित किए जाएंगे।

सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के साथ बड़ी संख्या में कर्मचारी और दूसरे राज्यों से आए लोग यहां रह रहे हैं। इनके लिए आवासीय सुविधाओं की मांग भी बढ़ी है। शहर के पुराने आवासीय क्षेत्रों में बढ़ते दबाव के बीच नियोजित तरीके से नया आवासीय क्षेत्र विकसित होने से लोगों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।इस परियोजना का फायदा केवल आवास तक सीमित नहीं रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास से आसपास रोजगार और कारोबार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। परियोजना में अस्पताल, स्कूल, डिस्पेंसरी, क्लब और सामुदायिक केंद्र जैसी सुविधाओं के लिए भी जमीन निर्धारित की गई है।

The post सिडकुल प्रशासन अब आवासीय टाउनशिप विकसित करेगा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share