हरिद्वार में नोएडा के कावड़िये को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी

रिद्वार में गंगाजल लेकर लौट रहे ग्रेटर नोएडा के एक कांवड़िए को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने से कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात हुए इस गोलीकांड से इलाके में हड़कंप मच गया।कनखल थाना क्षेत्र स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास हाईवे की यह घटना बताई जा रही है। कांवड़िए की नाजुक हालत को देखते हुए ऋषिकेश एम्स हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।कंधे में गंभीर रूप से जख्मी कांवड़िए को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रात को ही फरार आरोपियों की तलाश में घेराबंदी की और उन तलाश की जा रही है। घायल युवक की पहचान अजय के रूप में हुई है, ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है।

वह अपने साथियों के साथ रविवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर नोएडा लौट रहा था। रात अधिक होने के कारण कांवड़ियों का दल गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास हाईवे किनारे रात्रि विश्राम करने लगा। कांवड़ियों के मुताबिक, हाईवे के ऊपर बने पुल पर कुछ युवक शराब पी रहे थे। इस दौरान वह शोर शराबा और गाली गलौज भी कर रहे थे।कांवड़ियों ने उन्हें शोर नहीं मचाने की बात कही इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद वे युवक पुल से नीचे आए और आराम कर रहे कांवड़ियों के पास जा पहुंचे। इससे पहले कि कांवड़िये कुछ समझ पाते तभी हमलावरों ने अजय के सीने से सटाकर गोली मार दी। सीने की जगह कंधे पर गोली लगते ही अजय घायल हो गया। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई और अजय गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ा।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कांवड़िए को नजदीक के ही निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ऋषिकेश एम्स हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं कनखल थाने में तैनात एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रातभर अभियान चलाया गया। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

The post हरिद्वार में नोएडा के कावड़िये को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share