हरिद्वार में 80वा स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया

हरिद्वार में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद में ध्वजारोहण से पूर्व ‘वंदे मातरम’ और बाद में ‘राष्ट्रगान’ से परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार, उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी, अर्जुन सिंह राणा, ज्वालापुर के वीरेन्द्र कुमार गहलौत और बहादराबाद के अशोक गहलोत को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं,उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन परिवारों का कोई भी काम करें तो स्वयं को सौभाग्यशाली मानें। इनका सम्मान ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने जिलाधिकारी के प्रयासों के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि हरिद्वार से शुरू हुआ संगठन पिछले 3 वर्षों से 23 प्रांतों में हर महीने प्रथम रविवार को ‘दस बजे दस मिनट शहीदों के नाम’ अभियान चला रहा है। उन्होंने सभी को हर महीने शहीद जगदीश वत्स पार्क, पुल जटवाड़ा में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।

The post हरिद्वार में 80वा स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share