मुख्यमंत्री धामी ने जिलों में विकास कार्यों के लिए 70 करोड रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़क, पुल, धर्मशाला, पुलिस भवन, भूस्खलन उपचार और अन्य विकास कार्यों के लिए 70 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।इन परियोजनाओं का उद्देश्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार करना है।
मुख्यमंत्री ने जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा में स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर की अवशेष सड़कों के सुधार कार्य के लिए विभिन्न घोषणाओं के तहत 19.99 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है।विधानसभा क्षेत्र गदरपुर के अंतर्गत ग्राम जयनगर नंबर-3, चंडीपुर, दिनेशपुर, केशवगढ़ कॉलोनी, संजय नगर, लालपुरी, खटोला नंबर-2 और दिलीपनगर में धर्मशाला एवं मंदिरों से जुड़े निर्माण कार्यों के लिए 2.67 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।
हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण राज्य योजना के तहत रसूलपुर-मंगोलपुरा-आर्यनगर और लालढांग के बीच रावासन नदी पर 250 मीटर लंबे स्टील ट्रस पैदल पुल के निर्माण के लिए 9.34 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्रनगर में आवासीय एवं गैर-आवासीय भवनों के निर्माण हेतु 9.71 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इसके अलावा अल्मोड़ा जिले के सल्ट थाने में आवासीय भवन निर्माण के लिए 3.80 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं, जिसमें पहली किस्त के रूप में 1.52 करोड़ रुपए जारी होंगे।
The post मुख्यमंत्री धामी ने जिलों में विकास कार्यों के लिए 70 करोड रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की appeared first on rajputkhabar.

