सावन के सोमवार और नाग पंचमी पर्व पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
सावन मास के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार को हरिद्वार के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महंत रवींद्र पुरी महाराज के सानिध्य में हुए धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भारी बारिश के बावजूद सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था।श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही और पंचामृत से जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही नाग देवता की भी विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में कालसर्प दोष से पीड़ित श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा का आयोजन किया गया।
The post सावन के सोमवार और नाग पंचमी पर्व पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी appeared first on rajputkhabar.

