ट्रस्ट से जुड़ी शिकायत को लेकर पार्षद ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष को ज्ञापन दिया

भूपतवाला स्थित ऐतिहासिक धार्मिक संस्था अमेरिकन आश्रमध्स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति से जुड़ी शिकायतों को लेकर वार्ड संख्या-1 सप्तऋषि के पार्षद आकाश भाटी ने हरिद्वार विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराकर अवैध निर्माण पाए जाने पर नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की मांग की।

पार्षद ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि ट्रस्ट की भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जे, बिना स्वीकृत मानचित्र निर्माण, दुकानों के निर्माण तथा अवैध कॉलोनी और प्लॉटिंग जैसी गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने संबंधित विभागों से तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराने के साथ ही राजस्व अभिलेखों और अन्य दस्तावेजों की जांच की मांग की। ज्ञापन में अमेरिकन आश्रम से लगी करीब 3 बीघा भूमि पर कथित कब्जे और चारदीवारी किए जाने की शिकायत का भी उल्लेख किया गया है। पार्षद ने भूमि के स्वामित्व, सीमांकन और राजस्व अभिलेखों का सत्यापन कराने की मांग की।

आकाश भाटी ने कहा कि यदि जांच में कोई निर्माण बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति या स्वीकृत मानचित्र के विपरीत पाया जाता है तो नियमानुसार सीलिंग और ध्वस्तीकरण सहित कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही कथित अवैध कॉलोनी और प्लॉटिंग की जांच कर निर्माण एवं विक्रय गतिविधियों पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई।

The post ट्रस्ट से जुड़ी शिकायत को लेकर पार्षद ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष को ज्ञापन दिया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share