त्योहारी सीजन पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया

आगामी रक्षा बंधन एवं जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने हरिद्वार जनपद में खाद्य प्रतिष्ठानों, डेयरियों और मिष्ठान विक्रेताओं के खिलाफ औचक निरीक्षण अभियान चलाया।सहायक आयुक्त महिमानंद जोशी के नेतृत्व में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की।

अभियान के दौरान खुला मावा और खुले मिठाई घेवर के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए संग्रहित किए गए। एक मिष्ठान विक्रेता को निर्माण एवं संग्रह स्थल पर मिठाइयों को अखबार से ढककर रखने पर नोटिस जारी किया गया। वहीं, एक अन्य मिष्ठान विक्रेता द्वारा खाद्य पंजीकरण का निर्धारित अवधि में नवीनीकरण नहीं कराने पर भी नोटिस दिया गया। कुछ अन्य मिष्ठान एवं खाद्य कारोबारियों द्वारा प्रतिष्ठान बंद कर दिए जाने के कारण उनके खिलाफ मौके पर कार्रवाई नहीं हो सकी।

The post त्योहारी सीजन पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share