मुख्य विकास अधिकारी ने जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न कार्य योजनाओं को मंजूरी दी

राज्य सरकार के जल संरक्षण अभियान के तहत स्प्रिंग एवं रिवर रेजुवेनेशन अथॉरिटी की जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी एवं समिति के उपाध्यक्ष डॉ. ललित नारायण मिश्र ने की।बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न कार्ययोजनाओं को मंजूरी दी गई।

बैठक में पांच विकासखंडों की कार्ययोजनाएं प्रस्तुत की गईं। भगवानपुर से 181.65 लाख रुपये, बहादराबाद से 95.08 लाख, लक्सर से 36.98 लाख, रुड़की से 70.65 लाख तथा नारसन से 65.15 लाख रुपये की योजनाएं रखी गईं। इनमें तालाबों का निर्माण एवं पुनरोद्धार, जल पुनर्भरण गड्ढों का निर्माण, वृक्षारोपण और जल संरक्षण से जुड़े अन्य कार्य शामिल हैं। लघु सिंचाई विभाग ने भूजल संरक्षण के लिए 63 जल पुनर्भरण शाफ्ट के निर्माण हेतु 331.15 लाख रुपये तथा छह तालाबों के निर्माण एवं पुनरोद्धार के लिए 197.40 लाख रुपये की कार्ययोजना प्रस्तुत की। समिति ने सभी विभागों की कार्ययोजनाओं को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान कर दी।

The post मुख्य विकास अधिकारी ने जल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न कार्य योजनाओं को मंजूरी दी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share