मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के चलते कल हरिद्वार जिले में सभी स्कूलों की छुट्टी
मौसम विभाग द्वारा भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 5 सितंबर को जनपद के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 4 सितंबर को पूर्वानुमान जारी कर 5 सितंबर को हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गरज के साथ बिजली चमकने और तीव्र से अति तीव्र वर्षा की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।उक्त चेतावनी के मद्देनजर जारी आदेश के तहत 5 सितंबर शनिवार को जिले के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
The post मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के चलते कल हरिद्वार जिले में सभी स्कूलों की छुट्टी appeared first on rajputkhabar.

