मुख्य सचिव ने मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए शासन स्तर पर निर्माण कार्यों की निगरानी तेज कर दी गई है। मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने गुरुवार को हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने मौके पर कार्यों की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों से निर्माण की स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा और आगामी कुंभ की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन्हें विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।

The post मुख्य सचिव ने मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share