हरकी पौड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क धसने से हड़कम मचा

बुधवार को नगर कोतवाली के पास हरकी पैड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क धंसने की घटना ने प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े कर दिया।दरअसल दोपहर को अपर बाजार से हरकी पैड़ी की ओर जाने वाली सड़क सीवर चैंबर के पास अचानक धंस गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही स्कूल बस के पहिये धंसी सड़क में फंस गए। बस में करीब 10 से 12 बच्चे सवार थे। इससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई।मौके पर मौजूद स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने तत्काल मोर्चा संभाला और धक्का देकर बस को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त हिस्से के आसपास बैरिकेडिंग कर आवागमन प्रतिबंधित किया। परंतु, हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर सड़क धंसी, वहां करीब तीन माह पहले ही सीवर लाइन डालने के बाद सड़क का पुनर्निर्माण किया गया था।

The post हरकी पौड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क धसने से हड़कम मचा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share