खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। खड़खड़ी, जगजीतपुर और ज्वालापुर क्षेत्र में मिठाई एवं डेयरी प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि ज्वालापुर स्थित अवधूत मंडल आश्रम के पास एक प्रतिष्ठान के निरीक्षण के दौरान करीब 150 किलोग्राम रसगुल्ले एक्सपायरी डेट के पाए गए। विभागीय टीम ने मौके से नमूना लेने के बाद पूरे खाद्य पदार्थ को मौके पर ही नष्ट करा दिया। प्रतिष्ठान संचालक को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के उल्लंघन पर नोटिस जारी कर 14 दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि एक ग्राहक की शिकायत पर खड़खड़ी स्थित एक डेयरी से खोये का नमूना लिया गया। इसके अलावा जगजीतपुर फुटबॉल ग्राउंड के पास स्थित तीन डेयरी प्रतिष्ठानों से पनीर के दो और खुले दूध का एक नमूना जांच के लिए लिया गया।

The post खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share