पुलिस ने पैदल गशत कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए श्यामपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।साथ ही मोबाइल और पर्स सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया। शुक्रवार शाम पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में गश्त की। इस दौरान संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस ने दुकानदारों और आम लोगों से बातचीत कर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में लगातार गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।
The post पुलिस ने पैदल गशत कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया appeared first on rajputkhabar.

