दशहरा पर्व पर श्री पंचायती अखाडा निर्वाणी मे शस्त्र पूजन किया गया

कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्वाणी में दशहरा पर्व श्रद्धा और परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अखाड़े में विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया।पंडित अवधेश भक्त और चिंतन भगत ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई।पूजन में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज सहित अनेक संत-महंत शामिल हुए। संतों ने शस्त्र पूजन कर धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन की परंपरा शक्ति, साहस और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक मानी जाती है।

The post दशहरा पर्व पर श्री पंचायती अखाडा निर्वाणी मे शस्त्र पूजन किया गया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share