जनपद में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर कुंभ मेला 2027 के दृष्टिगत हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इसके लिए 35 क्षेत्रों और संस्थाओं के लिए नोडल अधिकारी नामित किए हैं।यह अभियान हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में भी चलाया जा रहा है। इसके तहत जनपद के समस्त नगरीय, ग्रामीण क्षेत्रों और गंगा घाटों पर जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, संत समाज, व्यापार मंडल, शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता से सफाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने शहरी क्षेत्रों के लिए नगर आयुक्त, वन क्षेत्रों के लिए डीएफओ, शैक्षणिक संस्थानों के लिए मुख्य शिक्षाधिकारी, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए डीपीआरओ, औद्योगिक क्षेत्रों के लिए महाप्रबंधक जिला उद्योग, रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड के लिए जीआरपी और परिवहन विभाग, स्वास्थ्य संस्थानों के लिए सीएमओ, धार्मिक स्थलों के लिए जिला पर्यटन अधिकारी सहित 35 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी है।सभी नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन जीपीएस लोकेशन के साथ सफाई से पहले और बाद की फोटो स्वच्छता कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर 8273371714 पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

The post जनपद में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share