प्रशासन द्वारा गंगा में इंटरसेप्ट और लगाने की तैयारी
हरिद्वार जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि दशहरा से दीवाली तक 18 दिन में ऊपरी गंग नहर को मरम्मत और रखरखाव के लिए बंद किए जाने के दौरान उससे 100 मीट्रिक टन से अधिक कचरा निकाला गया।अधिकारियों के अनुसार, यह तकनीक उत्तराखंड की जलविद्युत परियोजनाओं में इस्तेमाल की जा रही है और अब इसे पहली बार गंगा नदी पर लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह ‘इंटरसेप्टर’ एक स्थायी संरचना होगी जिसे अमरापुर घाट और जटवाड़ा घाट पर लगाए जाने का प्रस्ताव है।हरिद्वार नगर निगम के आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि इंटरसेप्टर लगाने के लिए निविदा जारी की गयी है और उम्मीद है कि 2027 के अर्धकुंभ से पहले काम शुरू हो जाएगा।
The post प्रशासन द्वारा गंगा में इंटरसेप्ट और लगाने की तैयारी appeared first on rajputkhabar.

