कुंभ मेला तैयारियो को लेकर मेला प्रशासन ने निर्माण कार्यों की निगरानी तेज की
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन ने निर्माण कार्यों की निगरानी तेज कर दी है। घाटों के निर्माण के बाद अब प्रशासन का जोर पुलों, सड़कों और फुटपाथ के कार्यों को समयसीमा में पूरा कराने पर है।
बुधवार को अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने खड़खड़ी स्थित सूखी नदी और दक्षद्वीप में एस्केप चौनल पर निर्माणाधीन पुलों का निरीक्षण कर तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि कुंभ से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य तय समय में पूरे किए जाएं। कार्यदायी संस्थाएं पर्याप्त संसाधन लगाकर पूरी क्षमता से काम करें। गति के साथ गुणवत्ता मानकों का भी विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन मिल सके।
इस दौरान उन्होंने पुराने दिल्ली-नीति पास मार्ग पर चल रहे सड़क सुधारीकरण और फुटपाथ निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार को निर्देश दिए कि सीसीटीवी केबल और सीवरेज लाइन डालने के कारण रुका सड़क निर्माण का कार्य अब पूरा हो चुका है, ऐसे में शेष कार्यों को बिना देरी पूरा कराया जाए।
The post कुंभ मेला तैयारियो को लेकर मेला प्रशासन ने निर्माण कार्यों की निगरानी तेज की appeared first on rajputkhabar.

