मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की। मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य से कुंभ और धर्मनगरी हरिद्वार से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।मुख्यमंत्री के आश्रम पहुंचने के दौरान प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, आईजी कुंभ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के सचिव समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।मुख्यमंत्री की शंकराचार्य से मुलाकात को धार्मिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी कुंभ की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री का संत समाज से लगातार संवाद बना हुआ है।

The post मुख्यमंत्री धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share