बिजली बिलों की पेनल्टी माफ करने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार जताया
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बिजली के बिलों की पेनल्टी माफ कराने, गेस्ट शिक्षकों, आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी का मानदेय बढ़ाने पर भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य में वृद्धि कराने के लिए किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेगा।
बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी ने राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत शक्ति केंद्र सम्मेलन किए। जिनमें मंडल भोगपुरा पंचपुरी के शक्ति केंद्र बाणगंगा धारीवाला और रानीमजरा में सभी पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट में नए नाम जुड़वाने के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि किसानों के ट्यूबवेलों के साथ घरों के बिजली बिल की पेनल्टी माफ किए जाने से बड़ी राहत धामी सरकार ने दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गेस्ट शिक्षकों, आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी का मानदेय बढ़ाकर उन्हें लिए अहम काम किया है। उन्होंने कहा कि नई वोटर लिस्ट में कुछ नाम नहीं जुड़ पाए और हाल में 18 साल की आयु पार कर चुके युवाओं के मतदाता सूची में जोड़ने के लिए काम करना है। इस दौरान सभी को बूथों वार वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि गन्ने का मूल्य भी बढ़वाने के लिए एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। मुख्य वक्ता जिला मीडिया संयोजक धर्मेंद्र चौहान ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
The post बिजली बिलों की पेनल्टी माफ करने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार जताया appeared first on rajputkhabar.

