तमंचे के साथ वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी

लक्सरः हरिद्वार के लक्सर में देसी तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो डालने वाले एक युवक को दबोचा है. युवक के कब्जे से लक्सर पुलिस ने एक देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है. जिसे खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया, फिर कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है.

बता दें कि लक्सर क्षेत्र में इन दिनों अवैध हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना आम बात हो गई है. अभी पिछले हफ्ते ही लक्सर कोतवाली पुलिस ने खेड़ी खुर्द गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर तमंचा लेकर डांस करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया था. अब एक बार फिर से पुलिस ने रणजीतपुर गांव से भी एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम मिथुन पुत्र तेजपाल है, जो लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ही रणजीतपुर गांव का रहने वाला है.

आरोपी मिथुन ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर देसी तमंचे के साथ अपना वीडियो शेयर किया था. मामला संज्ञान में आते ही लक्सर पुलिस हरकत में आई और आरोपी मिथुन को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया. मामले में लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जिसे कोर्ट में पेश कर दिया गया है.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share