महिला अधिवक्ता से छेड़छाड़ कर हत्या करने की धमकी दी

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में महिला अधिवक्ता का पीछा करते हुए छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए आरोपी ने हत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने नारसन निवासी आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला अधिवक्ता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पिछले काफी समय से एक युवक उसका पीछा कर रहा है। रास्ते में आते-जाते समय छेड़छाड़ भी करता है। कई बार उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

आरोप है कि फिर से युवक छेड़छाड़ की और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की। हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गया। जिसके बाद शुक्रवार को उसने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी अंकुर गुर्जर निवासी नारसन मंगलौर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच महिला उप निरीक्षक सोनल रावत के सुपुर्द की गई है।

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share