आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया

हरिद्वार में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या करार दिया।प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी केंद्र सरकार की हताशा और निराशा को दर्शाता है।

आप का कहना है कि तथाकथित शराब घोटाले में अभी तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कोई भी साक्ष्य नहीं जुटा पाया है। आठ घंटे की लंबी पूछताछ आज के बाद भी जब ईडी को कुछ नहीं मिला तो सरकार के इशारे में उनकी गिरफ्तारी की गई है। महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि जांच एजेंसी केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। इंडिया गठबंधन से भाजपा डरी हुई है, इसीलिए विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के पास नौ साल में कोई भी उपलब्धि नहीं है।

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share