नेशनल हाईवे से अवैध अतिक्रमण हटाया गया

जनपद को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के पूर्व में दिए गए आदेशों के तहत अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत परिसंपत्तियों, भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाया गया। आज अधिशासी अभियंता एनएचएआई अतुल शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 के किनारों व रानीपुर झाल से बहादराबाद बाईपास क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप एवं बिना अनुमति के लगाए गए बड़े-बड़े यूनीपोल एवं होर्डिंग को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अधिकृत एजेंसी की टीम द्वारा हटाया जा रहा है।

The post नेशनल हाईवे से अवैध अतिक्रमण हटाया गया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share