ब्रह्मपुरी क्षेत्र से 25 अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किए गए

हरिद्वार नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार एसडीएम अजयवीर सिंह और सीओ जूही मनराल के नेतृत्व में ब्रहमपुरी मनसा देवी मार्ग पर अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल ने बताया कि इस दौरान 25 अस्थायी अतिक्रमण ध्वस्त किए गए।साथ ही सामान जब्त करने की कार्रवाई भी की गई।

नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम पिछले कुछ दिनों से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सोमवार को चमगादड़ टापू क्षेत्र और चंडी चौक से लेकर वाल्मीकि चौक तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इस दौरान संयुक्त टीम ने करीब साठ अस्थायी अतिक्रमण हटाए थे। वहीं मंगलवार को भी संयुक्त टीम ने एसडीएम अजयवीर के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखते हुए ब्रहमपुरी क्षेत्र से अस्थायी अतिक्रमण को हटाया। सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

The post ब्रह्मपुरी क्षेत्र से 25 अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किए गए appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share