जनसुनवाई कार्यक्रम में 63 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्या दर्ज कराई
जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 63 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई गई जिसमें 30 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं हेतु संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।जनसुनवाई कार्यक्रम में भूमि विवाद, अतिक्रमण, जल भराव, पेयजल, विद्युत, मुआवजा आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं स्थिलता नहीं होनी चाहिए, स्थिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।
The post जनसुनवाई कार्यक्रम में 63 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्या दर्ज कराई appeared first on rajputkhabar.

