ज्वालापुर क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी से 65 किलो अवैध मांस बरामद

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में अवैध पशु कटान का धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है।शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर 65 किलो मांस की बरामदगी की, जबकि गुरुवार रात को ज्वालापर में ही छापेमारी कर अवैध कटान का 400 किलो मांच पकड़ा गया था। इस मामले मेन पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया था, जबकि शुक्रवार को हुई छापेमारी ने तीन आरोपित पुलिस को चकमा देकर भाग निकले।

शुक्रवार को ज्वालापुर पुलिस ने अवैध पशु काटने की सूचना पर एक दुकान में छापा मारकर 65 किलो भैस का मांस बरामद किया है। इस मामले में तीनों आरोपित युवक मौके से भाग निकले। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित कि तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को एसआई विकास रावत ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कस्साबान में एक दुकान पर छापा मारा। आरोप है कि वहां पर तीन युवक दुकान का शटर अंदर बंद कर बिना लाइसेंस अवैध तरीके से गौवंशीय पशु को काटकर रहे थे। पुलिस की छापेमारी पर तीनों आरोपित दुकान के अंदर बनी सीडीओ से छत के रास्ते भाग निकले। पुलिस को वहां से काटा गया अवैध मांस और उपकरण बरामद हुए।

The post ज्वालापुर क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी से 65 किलो अवैध मांस बरामद appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share