हरिद्वार में इलाज के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया

पतंजलि में इलाज के नाम पर ऑनलाइन ठगी का एक मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के आगरा के रिटायर प्रिंसिपल से काटेज बुकिंग के नाम पर ठगों ने 42 हजार 600 रुपये की ठगी की है।

सिडकुल पुलिस को दी शिकायत में आगरा निवासी राजेश मेहता ने बताया कि 15 जून को उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आई और अपने आप को पतंजलि हरिद्वार का मैनेजर बताते हुए कहा कि क्या आप पतंजलि योगग्राम में ट्रीटमेंट लेना चाहते हैं। जब हां कहा तो ट्रीटमेंट को लेकर पैकेज भेजे। इसमें से महाऋषि कॉटेज सात दिन के लिए 6000 रुपये प्रति दिन के हिसाब से 42000 रुपये और डॉक्टर फीस 600 रुपये मिलाकर 42600 रुपये गूगल पे द्वारा भेज दिए गए। ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट वाट्सअप द्वारा उन्हें भेज दिया गया। इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो भी मंगवाई गई। इसके बाद उन्हें पेमेंट की रसीद और कॉटेज नंबर पतंजलि के लेटर हेड पर हस्ताक्षर व मोहर के साथ वाट्सअप पर भेजा गया। इसके बाद 18 जून को जब वह पत्नी के साथ योगग्राम हरिद्वार पहुंचे और पतंजलि के मैनेजर को दस्तावेज दिखाए तो उन्होंने कहा कि आपकी और आपकी पत्नी की कोई बुकिंग यहां नहीं हुई है। न ही ये दस्तावेज असली हैं। फिलहाल सिडकुल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

The post हरिद्वार में इलाज के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share