सिडकुल क्षेत्र में कबाड़ गोदाम में भयंकर आग लगी फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुस्क्कत के बाद काबू पाया

सिडकुल थाना क्षेत्र के सलेमपुर के दादूपुर गोविंदपुर में शुक्रवार सुबह एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

सुबह अचानक गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के घरों को भी खतरा पैदा हो गया। एहतियातन कुछ घरों को खाली कराया गया।फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील स्क्रैप सामग्री रखी हुई थी, जिससे आग तेजी से फैली। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

The post सिडकुल क्षेत्र में कबाड़ गोदाम में भयंकर आग लगी फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुस्क्कत के बाद काबू पाया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share