हरिद्वार में गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए 1500 करोड रुपए के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली

गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए तीर्थनगरी हरिद्वार को गंगा पुनर्जीवन कार्यक्रम के तहत करीब 1500 करोड़ रुपए के सीवेज प्रोजेक्ट की सौगात मिल गई है. योजना के तहत 206 किमी.सीवर लाइन बिछाई जाएगी. दावा किया जा रहा है कि सीवर नेटवर्क डेवलप होने पर हरिद्वार में जहां सड़कों की गंदगी दूर होने से सिटी के स्वच्छता लेवल में सुधार होगा. वहीं, गंगा भी साफ व स्वच्छ होगी. योजना जर्मन विकास बैंक (केएफडब्ल्यू) के सहयोग से पूरी होगी. प्रोजेक्ट का काम अगले तीन साल में कंप्लीट हो जाएगा. प्रोजेक्ट से हरिद्वार की करीब साढ़े 3 लाख स्थाई आबादी को सीवर सिस्टम का लाभ मिलेगा. सीवर नेटवर्क का विस्तार होने से हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले के दौरान इससे काफी राहत मिलेगी. प्रोजेक्ट का कार्य पेयजल निगम की गंगा यूनिट कर रही है.

The post हरिद्वार में गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए 1500 करोड रुपए के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share