प्रशासन ने चमगादड़ टापू क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाए

कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को चमगादड़ टापू क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान 30 अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी कब्जों को हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही बाधित न हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे, इसके लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी ने बताया कि प्रशासन की ओर से पूर्व में भी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई थी।

The post प्रशासन ने चमगादड़ टापू क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाए appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share