सब्जी मंडी परिसर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की
ज्वालापुर सब्जी मंडी परिसर में गुरुवार को मंडी प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान मंडी परिसर से 20 अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही दुकानों के आगे अतिक्रमण करने वाले आढ़तियों को नोटिस जारी अपना अतिक्रमण खुद हटाने की चेतावनी दी गई।डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर आगे भी अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहेगी। हरिद्वार मंडी समिति में आढ़तियों ने अपनी दुकानों के आगे फड़, ठेले आदि लगा कर अतिक्रमण किया हुआ है। मंडी में अतिक्रमण की शिकायत डीएम और मंडी प्रशासन से की गई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रशासक मंडी समिति कुश्म चौहान के निर्देश पर अतिक्रमण करने वाले आढ़तियों को नोटिस जारी किए गए थे।
The post सब्जी मंडी परिसर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की appeared first on rajputkhabar.

